शेयर बाजार बुधवार को लगातार दूसरे दिन नुकसान में रहा। सेंसेक्स 51.73 अंक की गिरावट के साथ 40,817.74 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान 393 प्वाइंट गिरकर 40,476.55 तक फिसल गया था। निफ्टी की क्लोजिंग 27.60 अंक नीचे 12,025.35 पर हुई। इंट्रा-डे में 123 प्वाइंट गिरकर 11,929.60 का निचला स्तर छुआ था। कारोबारियों के मुताबिक अमेरिका-ईरान के बीच तनाव बढ़ने की वजह से एशियाई बाजारों में बिकवाली देखी गई। कच्चे तेल के रेट में तेजी आई। इससे भारतीय बाजार प्रभावित हुआ।
एनएसई पर ऑटो इंडेक्स में करीब 1% गिरावट
सेंसेक्स के 30 में से 18 और निफ्टी के 50 में से 29 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। एनएसई पर 11 में से 9 सेक्टर इंडेक्स नुकसान में रहे। ऑटो इंडेक्स सबसे ज्यादा 0.75% गिर गया। दूसरी ओर आईटी इंडेक्स सबसे ज्यादा 0.37% फायदे में रहा।
निफ्टी के टॉप-5 लूजर
शेयर | गिरावट |
आयशर मोटर्स | 4.34% |
कोल इंडिया | 2.53% |
लार्सन एंड टूब्रो | 2.20% |
आईओसी | 1.97% |
ओएनजीसी | 1.83% |
निफ्टी के टॉप-5 गेनर
शेयर | बढ़त |
भारती एयरटेल | 3.10% |
यस बैंक | 2.22% |
टीसीएस | 2.15% |
अल्ट्राटेक सीमेंट | 1.55% |
बजाज फाइनेंस | 1.08% |